Prayagraj News: कौशाम्बी का युवक प्रयागराज जंक्शन पर करता था चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में, कौशाम्बी का युवक यात्रियों का सामान चोरी करते पकड़ा गया। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी राहुल द्विवेदी के पास से चुराया गया मोबाइल बरामद हुआ है, जो 2025 में एक यात्री से चोरी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Prayagraj News: कौशाम्बी का युवक प्रयागराज जंक्शन पर करता था चोरी

Prayagraj News: प्रयागराज। कौशाम्बी का एक युवक प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करता था। जीआरपी प्रयागराज ने जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक के पास से चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि कौशाम्बी निवासी राहुल द्विवेदी को पकड़ा गया था। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि एक यात्री का 2025 में मोबाइल चोरी हुआ था। जीआरपी मुकदमा दर्ज करके उसकी तफ्तीश कर रही थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी पकड़ा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।