प्रयागराज जंक्शन पर पकड़ा गया गांजा तस्कर
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में जीआरपी ने शुक्रवार को ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे युवक पुनीत वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.5 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 36 हजार रुपये है। वह इसे दूसरे जिलों में महंगे दामों पर बेचने का काम करता था।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरपी ने शुक्रवार को ट्रेनों से गांजा की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी निवासी पुनीत वर्मा को एफओबी नंबर दो के पास से पकड़ा गया। उसके बैग में साढ़े तीन किलो गांजा मिला है। उसकी कीमत करीब 36 हजार रुपये है।उसने बताया कि वह ट्रेन से गांजा की तस्करी करके दूसरे जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। जीआरपी उसकी कॉल डिटेल की मदद से इस रैकेट का पर्दाफाश करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


