Prayagraj News: पोस्टर प्रतियोगिता में टीम-डी ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और इसकी रोकथाम पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में टीम-डी ने पहला, टीम-ए ने दूसरा और टीम-सी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रमाणपत्र विभागाध्यक्ष ने वितरित किए।

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में बीएएलएलबी के विद्यार्थियों के लिए ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और इसकी रोकथाम के कानूनी पहलुओं को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्रों ने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन दृश्य कला विभाग के डॉ. सचिन सैनी और विधि विभाग की डॉ. रश्मि ठाकुर ने किया। टीम-डी के श्यामली शारदा, रागिनी ओझा, मानस्वी यादव और शिवम शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम-ए दूसरे और टीम-सी तीसरे स्थान पर रही। प्रमाणपत्र विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने वितरित किए।


