Prayagraj News: दसवीं के छात्र तो कहीं विधि के शोधार्थी बने ‘लक्ष्मण’

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में इस बार रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले शुभम सक्सेना सबसे युवा कलाकार हैं। अन्य कलाकारों में रवि यादव, चंकी बच्चन, और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं, जो लक्ष्मण के किरदार में अदाकारी दिखाएंगे। प्रत्येक कलाकार ने लक्ष्मण के किरदार को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं।

दसवीं के छात्र तो कहीं विधि के शोधार्थी बने ‘लक्ष्मण’
दसवीं के छात्र तो कहीं विधि के शोधार्थी बने ‘लक्ष्मण’

Prayagraj News: प्रयागराज। रामलीला में इस बार लक्ष्मण की भूमिका निभाने जा रहे शुभम सक्सेना सबसे युवा कलाकार हैं। जो सर्वार्य इंटर कॉलेज में दसवीं की पढ़ाई कर रहे हैं। नैनी और लूकरगंज में बच्चों को डांस सिखाते हैं। सिविल लाइंस की रामलीला में पहली बार लक्ष्मण के लिए चयनित रवि यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएएलएलबी कर चुके हैं तो हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट हैं। श्री बाघंबरी क्षेत्र की रामलीला में पिछले वर्ष लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले चंकी बच्चन इस बार कटरा की रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। इन्होंने विश्वविद्यालय से फिल्म एंड थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएट किया है और कटरा में ही चार बार लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही नाना पाटेकर अभिनीत वेब सीरीज ‘संकल्प’ में अभिनय कर चुके हैं। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए इंद्रजीत सिंह चौथी बार चुने गए हैं। वे रामलीला के समापन के बाद दिल्ली जाएंगे, जहां 22 अक्तूबर को शो किया जाएगा.

कलाकारों की प्रतिक्रिया::

------

लक्ष्मण का किरदार मेरी रगों में बसा हुआ है। जो अपने बड़े भाई के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। इसलिए अपने कार्य से छुट्टी लेकर यहां आया हूं।

इंद्रजीत सिंह, पथरचट्टी

शुरू से ही मेरा पसंदीदा किरदार लक्ष्मण का ही रहा है। लगता है मुझे इसी किरदार के लिए बनाया गया है। जिसे वास्तविक जीवन में उतारने का प्रयास रहता है।

चंकी बच्चन, कटरा

मेरी लिए सबसे बड़ी चुनौती इस किरदार को निभाना है। पिछले वर्ष भरत की भूमिका मिली थी। अभिनय में निखार आया तो कमेटी ने लक्ष्मण का किरदार सौंपा है।

शुभम सक्सेना, पजावा

एनसीआर की रामलीला में दो बार लक्ष्मण की भूमिका निभा चुका हूं। मेरा सपना पीसीएस-जे की परीक्षा पास करके न्यायिक सेवा में जाने का है।

रवि यादव, सिविल लाइंस

सामान्य प्रश्न

✦लक्ष्मण की भूमिका किसने निभाई है?−
लक्ष्मण की भूमिका शुभम सक्सेना, रवि यादव, चंकी बच्चन, और इंद्रजीत सिंह ने निभाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: दसवीं के छात्र तो कहीं विधि के शोधार्थी बने ‘लक्ष्मण’