एफआईआर की धमकी और शादी के दबाव में युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Nov 06, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - पिपरहटा गांव में शादी के दबाव के चलते 21 वर्षीय युवक शेषमणि यादव ने टोंस नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिवार ने शादी न करने पर एफआईआर की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है।

एफआईआर की धमकी और शादी के दबाव में युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

तत्काल शादी का दबाव बनाने और थाने में तहरीर देने से तनाव में आकर पिपरहटा गांव के युवक ने बुधवार की सुबह टोंस नदी में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव निवासी दशरथ यादव का बेटा 21 वर्षीय शेषमणि यादव उर्फ रजत डेयरी पर काम करता था। पांच भाई बहनों में शेषमणि सबसे छोटा था।

उसका गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक नवंबर को युवती अपना घर छोड़कर शेषमणि के घर आ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजनों ने भी शेषमणि को एक घंटे के अंदर कोर्ट मैरिज अथवा मंदिर में शादी नहीं करने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। हालांकि शेषमणि धूमधाम से शादी कराने की बात पर अड़ा रहा। मंगलवार की शाम थाने में तहरीर दिए जाने की जानकारी होते ही शेषमणि तनाव में आ गया। वह बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे दोस्त दीपक के साथ टोंस नदी के किनारे गया। इसी बीच उसने नदी में छलांग लगा दी।

कौंधियारा पुलिस ने करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मल्लाहों की मदद से शव नदी से बरामद किया। परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो वायरल शेषमणि के आत्महत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर युवती के परिजनों का शेषमणि से वीडियो कॉल पर बातचीत और युवती का कॉल ऑडियो वायरल हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;