Prayagraj News: प्रयागराज दौरे से तीन संदेश देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज दौरे में तेलियरगंज में महाशय मसुरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए ‘पद्म लोक’ आवास योजना का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी दी जाएंगी। दौरे से सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की तैयारी है।

Prayagraj News: प्रयागराज दौरे से तीन संदेश देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार का दौरा आम नहीं है। चुनावी साल में प्रवेश करने से पूर्व हो रहा उनका यह दौरा एक दो नहीं बल्कि एक साथ तीन संदेश देने वाला होगा। इस एक दौरे से जहां सीएम समाज के दो अलग-अलग वर्गों को साधेंगे, वहीं माफिया अतीक अहमद के गढ़ रहे कसारी मसारी में उसी के कब्जे से मुक्त भूखंड पर आवास योजना का भूमि पूजन कर उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस और भय मुक्त प्रदेश का संदेश भी देंगे। सीएम दोपहर बाद प्रयागराज आएंगे तो तेलियरगंज चौराहे पर महाशय मसुरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के करीबी और चार बार के सांसद रहे महाशय मसुरियादीन अति पिछड़ों के प्रमुख नेता रहे।

समाज में उनकी अलग ही छवि है। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे, जाहिर है कि इस दौरान वह महाशय मसुरियादीन के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा अवश्य करेंगे।इसके साथ ही सीएम इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव के मतदाताओं के संबोधन से स्नातकों को भी साधेंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व हो रहे इस चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य अपने दौरे के दौरान इसे लेकर कई बैठक कर चुके हैं। सीएम का सबसे अहम कार्यक्रम शाम को उस कसारी मसारी क्षेत्र में होगा, जो कभी माफिया अतीक अहमद का गढ़ था। यहां सीएम माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीडीए की ओर से बनाई जा रही गरीबों की आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे। इसे पद्म लोक नाम दिया गया है। इसके जरिए सीएम माफिया मुक्त प्रदेश का संदेश देंगे। इससे पूर्व सीएम ने लूकरगंज में अतीक से मुक्त कराई गई जमीन पर बनी आवासीय योजना का शिलान्यास और फिर लोकार्पण भी किया था। कसारी-मसारी के बगल में बनी प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को सीएम आवास की चाबी भी वितरित करेंगे। इसके जरिए सबका साथ सबका विकास वाला प्रदेश व केंद्र सरकार का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज दौरे से तीन संदेश देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ