संगम पर पूजा से लेकर नाव तक की होगी ऑनलाइन बुकिंग

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट पर लोग त्रिवेणी के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर सकेंगे। वेबसाइट पर नाव, आरती और पूजा बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

संगम पर पूजा से लेकर नाव तक की होगी ऑनलाइन बुकिंग

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट लांच की। इस एक वेबसाइट पर लोगों को मेला प्राधिकरण की जानकारी तो मिलेगी ही, इसके साथ ही देश-विदेश में बैठे लोग त्रिवेणी के प्रति अपनी अगाध आस्था को प्रकट कर सकेंगे। वेबसाइट की लांचिंग के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने एक छोटा वीडियो जारी किया है। मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ संदेश है तो आगे के पृष्ठों पर मेला क्षेत्र के बारे में बताया गया है। आखिरी पेज पर ‘दिव्य त्रिवेणी, भव्य त्रिवेणी, सुरक्षित त्रिवेणी, स्वच्छ त्रिवेणी, चलो त्रिवेणी चलो’, का संदेश दिया गया है।

वेबसाइट की विशेषताएँ

मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि यह वेबसाइट देश विदेश के लोगों को जोड़ सकेगी। आने वाले दिनों में इस पर नाव बुकिंग, आरती बुकिंग, पूजा बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक कुम्भ मेलों की वेबसाइट लांच होती थी। यह पहला अवसर है कि मेला प्रधिकरण ने अपनी वेबसाइट लांच की है। इस पर आने वाले दिनों में कई सेवाओं को जोड़ा जाएगा। जैसे केदारनाथ, तिरुपति बालाजी, रामेश्वर आदि स्थानों पर गेस्ट हाउस बुकिंग की सुविधा है, वैसे ही इस वेबसाइट पर भी सुविधा दी जाएगी। जिससे लोग कहीं भी रहें और प्रयागराज आने का प्लान करें तो अपनी आरती, पूजा, स्नान के लिए अपने समय के अनुसार बोट बुक कराएं। ठहरना चाहें तो पहले से ही गेस्ट हाउस बुक कराएं। इस व्यवस्था को धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने व पर्यटकों को प्रयागराज में रोकने का जो प्रयास चला आ रहा था, उसमें सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही इस वेबसाइट को पंचांग से लिंक किया गया है। ऐसे में इस पर कैलेंडर के साथ स्थानीय स्नान की तिथियां और पर्व की जानकारी होगी। जैसे पूर्णिमा कब है, एकादशी कब है, गंगा दशहरा कब है आदि को शामिल किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट किसके द्वारा लांच की गई?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट लांच की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।