योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सशक्त माध्यम : प्रो. पंकज

Apr 05, 2026 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. पंकज माला ने कहा कि योग शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। योग प्रशिक्षक ने इसे मानवता के कल्याण का मार्ग बताया। कार्यक्रम अब नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार सुबह होगा।

योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सशक्त माध्यम : प्रो. पंकज

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के बहुउद्देशीय हॉल में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. पंकज माला व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन व सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। योग प्रशिक्षक डॉ. मधु श्रीवास्तव ने कहा कि योग मानवता के कल्याण का एक ऐसा मार्ग है, जो समय, स्थान और परिस्थितियों की सीमाओं से परे हैं। केंद्र के निदेशक ने कहा कि योगाभ्यास सत्र अब नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से नौ बजे तक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।