ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजयमुना में बोट क्लब पर मरी मिलीं दर्जनों मछलियां, जांच

यमुना में बोट क्लब पर मरी मिलीं दर्जनों मछलियां, जांच

प्रयागराज में संगम से थोड़ी दूर पहले बोट क्लब पर गुरुवार को दर्जनों मछलियां मरी मिलीं। बड़ी तादाद में यमुना के किनारे मछलियों के मरी मिलने पर लोग घबरा गए। सूचना पर जांच के लिए भी प्रशासनिक टीम...

यमुना में बोट क्लब पर मरी मिलीं दर्जनों मछलियां, जांच
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 14 May 2020 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज में संगम से थोड़ी दूर पहले बोट क्लब पर गुरुवार को दर्जनों मछलियां मरी मिलीं। बड़ी तादाद में यमुना के किनारे मछलियों के मरी मिलने पर लोग घबरा गए। सूचना पर जांच के लिए भी प्रशासनिक टीम पहुंची। गुरुवार को शहर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यमुना में मछलियों के मिलने की सूचना से लोगों में घबराहट है।

संगम से तकरीबन एक किमी. पहले यमुना में बोट क्लब घाट पर गुरुवार की दोपहर में बड़ी तादाद में मछलियां किनारे पर मरी मिलीं। ढाई से तीन किलो तक की यह मछलियां इस तरह से मरी मिलने से लोग घबरा गए। नाविकों की सूचना पर प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच करने पहुंची। शहर में यूं भी कोरोना पॉजिटिव बढ़ने से लोग घबराए हैं। ऐसे में मछलियों के बड़ी तादाद में मरी मिलने से लोगों में घबराहट बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें