ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजचिंताजनक: जीआरपी थाने के दो जवान कोरोना पॉजिटिव, 33 क्वारंटीन

चिंताजनक: जीआरपी थाने के दो जवान कोरोना पॉजिटिव, 33 क्वारंटीन

जंक्शन के जीआरपी थाने में तैनात दो आरक्षी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही यहां से नौ जून को अवकाश पर अपने घर गए थे। रविवार को दोनों ने यहां सूचना दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी...

चिंताजनक: जीआरपी थाने के दो जवान कोरोना पॉजिटिव, 33 क्वारंटीन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 15 Jun 2020 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जंक्शन के जीआरपी थाने में तैनात दो आरक्षी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही यहां से नौ जून को अवकाश पर अपने घर गए थे। रविवार को दोनों ने यहां सूचना दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी मिलते ही जीआरपी थाने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद सोमवार को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर में जीआरपी के 33 जवानों की जांच कराई गई। रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।

नौ जून को गए थे अवकाश पर

एसपी जीआरपी मनोज झा ने बताया कि दोनों आरक्षी नौ जून को अवकाश पर गए थे। वहां पहुंचने पर दोनों की तबीयत खराब हुई। वहां पर उनकी जांच हुई जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक आरक्षी वाराणसी में और दूसरा गाजीपुर में भर्ती है। दोनों ने ही रविवार को सूचना दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक आरक्षी यहां मालखाने में और दूसरा प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात था।

सीओ और इंस्पेक्टर समेत 33 लोगों के लिए गए नमूने

एसपी जीआरपी ने बताया कि सोमवार को जांच के लिए कुल 33 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इनमें जीआरपी सीओ और इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

पॉजिटिव पाए गए दोनों आरक्षी यहां जीआरपी लाइन की अलग-अलग बैरकों में रह रहे थे। इनके साथ रहने वाले अन्य आरक्षी समेत थाने पर तैनात लोगों के भी नमूने जांच को लिए गए हैं। थाना और बैरक को सेनिटाइज करा दिया गया है। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें