Prayagraj News: वाद-विवाद और पेंटिंग से बताए जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव
Prayagraj News: प्रयागराज में विश्व जनसंख्या दिवस पर कैंट हाई स्कूल में जनसंख्या वृद्धि, उसके दुष्प्रभाव और नियंत्रण के उपायों पर छात्रों को जागरूक किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने निबंध, वाद-विवाद और पेंटिंग के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानाचार्य ने इसके प्रभाव की गंभीरता पर प्रकाश डाला।
Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कैंट हाई स्कूल में जनसंख्या वृद्धि, उसके दुष्प्रभाव और नियंत्रण के उपायों के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। विद्यालय में निबंध, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव’ तथा ‘जनसंख्या वृद्धि का स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रभाव’ विषय पर विचार व्यक्त किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने रचनात्मक चित्रों के माध्यम से जनसंख्या जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मो. अंसार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का देश के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


