छात्रों ने जाना धरोहर संरक्षण का महत्व

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व विरासत दिवस पर इलाहाबाद संग्रहालय का भ्रमण किया। डॉ. जमील अहमद की अगुवाई में छात्रों ने संग्रहालय की दीर्घाओं का अवलोकन किया और संरक्षण विज्ञान पर व्याख्यान सुना। विशेषज्ञ स्वेता सिंह ने पाषाण मूर्तियों के संरक्षण की तकनीकें साझा की।

छात्रों ने जाना धरोहर संरक्षण का महत्व

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से विश्व विरासत दिवस के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। डॉ. जमील अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन कर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अध्ययन किया। संग्रहालय की संरक्षण विशेषज्ञ स्वेता सिंह ने संरक्षण विज्ञान पर व्याख्यान देते हुए पाषाण मूर्तियों के संरक्षण की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से संरक्षण प्रक्रिया को समझा। इस दौरान डॉ. संजू मिश्रा और डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने धरोहर संरक्षण की आवश्यकता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।