स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी : प्राचार्य
Prayagraj News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज और हकीम अहमद हुसैन अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने स्वास्थ्य को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। होम्योपैथिक चिकित्सा के महत्व को रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता बढ़ाई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज, हिम्मतगंज व हकीम अहमद हुसैन रिपब्लिक डे मेमोरियल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें विज्ञान के साथ खड़े होकर साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। यूनानी चिकित्सा को वैज्ञानिक शोध के साथ जोड़कर हम समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। संचालन डॉ. फिरदौस अनीस ने किया। डॉ. मुहम्मद सुहैल, डॉ. मुहम्मद खालिद, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. समीउल्लाह मौजूद रहे। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली लेबर चौक, सीआरपीएफ कैंप होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
रैली के माध्यम से मेडिकल छात्रों ने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने और होम्योपैथिक अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर महिलाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। कॉलेज की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयेाजित किया गया। इस क्रम में एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित जीएनएम नर्सिंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्व को बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


