महाकुम्भ में उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों की उल्लेखनीय सहभागिता
Prayagraj News - महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की सेवा में उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में, ये महिलाएं श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान...
महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की सेवा में उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने उल्लेखनीय सहभागिता निभा रही है। लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा के नेतृत्व में महिला कर्मचारियों का महाकुम्भ के प्रबंधन में सक्रिय योगदान नारी सशक्तिकरण और सेवा की उत्कृष्टता का परिचायक है। मंडल की वाणिज्य शाखा से बुकिंग और आरक्षण में कार्यरत छह महिला कर्मचारी, टिकट चेकिंग की तीन महिलाएं, रेलवे सुरक्षा बल की 101 सदस्य, मेडिकल विभाग की सात (डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित), और 40 महिला सफाई कर्मचारी प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, और प्रयागराज संगम स्टेशन पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। ये महिलाएं श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। इनकी कर्मठ कार्यशैली न केवल यात्रियों के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही है। उनकी सेवा भाव और कार्यकुशलता से मंडल की यात्री सेवाएं और अधिक प्रभावी और अनुकरणीय बन रही हैं। महाकुम्भ के दौरान इन महिला कर्मचारियों का योगदान नारी सशक्तिकरण और रेलवे के प्रति समर्पण की एक अद्वितीय मिसाल पेश कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।