
बदनाम करने की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी
Prayagraj News - प्रयागराज में बहादुरगंज की एक महिला को बदनाम करने और तेजाब फेंकने की धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर आरोपी ने एआई का उपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री बनाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रयागराज। शहर के बहादुरगंज की एक महिला को बदनाम करने के साथ ही तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर एआई का इस्तेमाल कर फोटो व वीडियो को आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। थाना कोतवाली पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर फतेहपुर के एक युवक व दो महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना कोतवाली में एक ऑनलाइन हर्बल क्लासेज संचालिका के पति की तहरीर के अनुसार, ऑनलाइन क्लासेज में पांच सौ अधिक लोग जुड़े हैं।
इसमें फतेहपुर का संजय मिश्रा उर्फ कुणाल भी जुड़ा है। संजय ने पहले खुद को शराब कारोबारी बताया था। पिछले दिनों प्रयागराज के एक होटल में सभी सदस्यों की बैठक हुई थी। इसमें संजय मिश्रा भी आया था। इसके बाद वह दो बाद उनके घर भी आया। आरोप है कि संजय ने संचालिका से बदसलूकी थी। इसका विरोध करने पर एआई के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि संजय के गिरोह में दो अन्य महिला भी शामिल हैं, जो महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित व धमकी देने का काम करती है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




