ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान महिला के गहने व रुपये चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में एक महिला ई-रिक्शा से यात्रा कर रही थी, तभी दो महिलाओं ने उसके पर्स से लाखों के गहने और 13,000 रुपये नकद चुरा लिए। घटना के बाद, महिला ने शाहगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। ई-रिक्शा से उतरने पर उसे अपने पर्स का सामान गायब मिला।

प्रयागराज, संवाददाता। ई-रिक्शा से यात्रा कर रही एक महिला के लाखों के गहने और हजारों रुपये नकद चोरी हो गए। फाफामऊ निवासी स्वाति केसरवानी ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गऊघाट से प्रयागराज जंक्शन जा रही थीं।इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं ने उनके पर्स से तेरह हजार रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, छह अंगूठियां, हार तथा कान के दो सेट चोरी कर लिए। ई-रिक्शे से उतरने के बाद जब उनकी नजर पर्स पर पड़ी तो चेन खुली थी और सारा सामान गायब था। दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


