हल्दी की रस्म में जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Prayagraj News - प्रयागराज के मुंडेरा में एक महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया है। महिला हल्दी की रस्म में शामिल होने जा रही थी, तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और झपट्टा मारकर 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुंडेरा में एक महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनैती का मामला सामने आया है। महिला शाम करीब सवा पांच बजे पड़ोसी के घर हल्दी की रस्म में शामिल होने जा रही थी। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मुंडेरा निवासी चंद्रहास की पत्नी अंकिता सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनके मोहल्ले में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के तहत हल्दी की रस्म चल रही थी। अंकिता अपने घर से पैदल ही पड़ोस में आयोजित हल्दी की रस्म में शरीक होने जा रही थी। इसी बीच अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश आए और झपट्टा मारकर अंकिता के गले से 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
अंकिता के शोर मचाने से जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


