Prayagraj News: नए पुल से यमुना में कूदी महिला
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: शनिवार शाम को नॉय नए पुल से एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची और जल पुलिस के साथ मिलकर महिला की तलाश की, लेकिन घंटों की मेहनत के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। पहचान के लिए भी कोई वस्तु नहीं मिली।

Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नए पुल से शनिवार शाम एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को कूदते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और नदी में मौजूद पीएसी के जवानों ने घंटों महिला की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मौके से भी ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे महिला की पहचान या उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके।


