Prayagraj News: रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, तीन लोगों पर केस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में एक महिला संजू देवी के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। संजू ने 2.5 लाख रुपये के आरओ प्लांट का सौदा किया था और पैसे मांगने पर अमित त्रिपाठी और अन्य ने उसे पीटा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Prayagraj News: रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, तीन लोगों पर केस

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। रुपये वापस मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।छोटा बघाड़ा निवासी संजू देवी की तहरीर के अनुसार वह मोहल्ले में ही आरओ प्लांट चलाती थीं, जिसे बाद में अमित कुमार त्रिपाठी ने सवा दो लाख रुपये में खरीद लिया। 25 हजार रुपये बिजली का बिल काटने के बाद दो लाख रुपये देने की बात तय हुई। आरोप है कि कई बार मांगने पर अमित कुमार ने उसे 50 हजार रुपये दिए, शेष रुपये दो माह में देने की बात तय हुई।

संजू देवी के मुताबिक 25 अगस्त को वह रुपये मांगने गईं तो अमित त्रिपाठी, रश्मि कुशवाहा और उषा कुशवाहा ने अभद्रता करते हुए लात-घूंसों से पीटा, जिससे उनके सिर और आंख में चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, तीन लोगों पर केस