Prayagraj News: जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप, दी तहरीर
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर दुराचार का प्रयास करने और विरोध के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, रविवार रात जेठ ने दरवाजा खुलवाकर जबरदस्ती की कोशिश की। परिवार से शिकायत करने पर जेठ और चचिया ससुर ने कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की और बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। जांच जारी है।

Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर दुराचार के प्रयास और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, रविवार की रात करीब दो बजे उसके जेठ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब इसकी शिकायत परिवार के लोगों से की, तो जेठ व चचिया ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

