ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजपंडित दीनदयाल उपाध्याय की दिव्य प्रतिमा लगाएंगे: महापौर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दिव्य प्रतिमा लगाएंगे: महापौर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दिव्य प्रतिमा लगाएंगे: महापौर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 25 Sep 2023 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनकी वृहद एवं दिव्य प्रतिमा बालसन चौराहा स्थित पार्क में 11 फरवरी स्मृति दिवस पर स्थापित की जाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने की।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, पार्षद भोला तिवारी, पदुम जायसवाल, रईस चंद्र शुक्ला ने विचार रखे। इस अवसर पर संयोजक राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल भट्ट, रमेश पासी, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, देवेंद्र मिश्रा, राजू राय, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, आभा सिंह, सरोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, अजय अग्रहरि,भरत निषाद, अपूर्वा चंद्रा, पीयूष सिंह, अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े