ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजपटरी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

पटरी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

थरवई के एक गांव में जूही मिश्रा नामक महिला की पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर महिला के पिता ने थरवई थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई...

पटरी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 26 Jun 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थरवई के एक गांव में जूही मिश्रा नामक महिला की पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर महिला के पिता ने थरवई थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पति ने घर के अंदर लूट का ड्रामा रचने की कोशिश की थी।

सलोरी निवासी राम दत्त मिश्रा ने 2019 में अपनी बेटी जूही की शादी थरवई के कोड़सर गांव निवासी उदयनाथ मिश्र से की थी। उदयनाथ अपने घर से अलग मकान बनवाकर पत्नी के साथ रहता था। गांववालों की मानें तो शुक्रवार सुबह जूही अचेत पड़ी थी। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव लेकर लौट आए। थोड़ी देर बाद सूचना मिलने पर थरवई पुलिस भी पहुंच गई और उसने एसआरएन अस्पताल भेज दिया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे उसके पिता रामदत्त मिश्रा ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने छानबीन करते हुए जूही के पति उदयनाथ को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में उदय ने कहा कि वह सोरांव गया था। लूट का आरोप लगाया था। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि गुरुवार रात पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पटरी से जूही की पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। जूही के पिता ने पति और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें