ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजपत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत

पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत

कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गुरुवार रात ट्रक चालक पुष्पराज कोल ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की कोशिश की। इस हमले में उसके एक बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और...

पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 18 Sep 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में गुरुवार रात ट्रक चालक पुष्पराज कोल ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की कोशिश की। इस हमले में उसके एक बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने घायल मां बेटे को अस्पताल पहुंचा। वारदात के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि बड़ोखरा गांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पराज सिंह कोल ट्रक चलाता है। गुरुवार रात 8:30 बजे किसी बात पर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद पुष्पराज ने कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी सुनीता (32) और बेटे रतन (10) व राज (07) पर हमला कर दिया। एक के बाद एक करके कई वार किए। सिर पर चोट लगने से कुछ ही देर में मासूम राज की मौत हो गई। पुष्पराज की भतीजी रात में वहां पहुंची तो खून से लथपथ तीनों को देखकर वह चीख उठी। सनसनीखेज घटना की जानकारी गांव वालों को दी गई। रात 11:30 बजे इस वारदात की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंची। कमरे में तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने जख्मी सुनीता और उसके दोनों बेटे को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। एसपी क्राइम ने रात में सीएमओ से बात कर एंबुलेंस की मदद मांगी। पुलिस अधिकारी जख्मी मां बेटे को बचाने में लगे थे। आधी रात के बाद उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मां बेटे की हालत गंभीर बनी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें