इस बार 94 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Feb 13, 2026 10:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में इस बार 94 गेहूं क्रय केंद्र हैं, जो पिछले साल के समान हैं। कौशाम्बी में 37 और फतेहपुर में 50 केंद्र बनाए गए हैं। प्रतापगढ़ में एक केंद्र बढ़ा है, अब यहां 69 केंद्र हैं। डीएम ने सभी केंद्रों की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

इस बार 94 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

प्रयागराज। गेहूं क्रय केंद्रों की बात की जाए तो इस बार प्रयागराज में 94 क्रय केंद्र हैं। जो पिछले साल के बराबर है। कौशाम्बी में 37 केंद्र हैं, जबकि पिछले साल 41 थे, फतेहपुर में 50 केंद्र बनाए गए हैं जो पिछले साल 71 थे। प्रतापगढ़ में 69 केंद्र हैं, यहां पिछले साल 68 केंद्र थे। यानी केवल प्रतापगढ़ में ही एक केंद्र बढ़ा है। हालांकि आरएफसी का कहना है कि अभी अधिक गेहूं आने पर केंद्रों को बढ़ा दिया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के सभी क्रय केंद्रों पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपकरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।