Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWellness Center to Enhance Spiritual Experience at Prayagraj Mela 2026
अध्यात्म के साथ श्रद्धालुओं के शरीर को रखेंगे स्वस्थ

अध्यात्म के साथ श्रद्धालुओं के शरीर को रखेंगे स्वस्थ

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को योग, ध्यान और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। अरैल में वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जहां खुले में योग और ध्यान केंद्र स्थापित होंगे। यह पहल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

Nov 15, 2025 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। माघ मेले में आने वाले श्रद्धालु इस बार योग, ध्यान और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ एक ही छत के नीचे पा सकेंगे। अध्यात्म के साथ आम श्रद्धालुओं को स्वस्थ रखने के लिए यह पहल की जा रही है। इस बार अरैल की ओर वेलनेस सेंटर बनाया जा रहा है। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। माघ मेला 2026 की तैयारियों को अब तेज कर दिया गया है। शासन ने मेलाधिकारी और अपर मेलाधिकारी की तैनाती कर दी तो अब मेला प्रशासन इस बार होने वाली खास गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है। इस बार मेले में आकर्षण का केंद्र होगा अरैल में बनने वाला वेलनेस सेंटर होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए टेंडर जारी किया जा रहा है। यहां पर खुले में योग और ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही व्यायाम के लिए कुछ स्थान को रखा जाएगा। वहीं एक बड़े हॉल में अध्यात्म की कुछ पुस्तकों को रखा जाएगा। यहां पर भक्ति धुन भी बजेगी। जहां पर आकर लोगों को सुखद अनुभव होगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की सलाह पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। लगभग चार बीघा जमीन पर इसका निर्माण कराया जा रहा है। आम श्रद्धालुओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेषज्ञों की तैनाती भी की जाएगी। जिससे लोगों को एकदम सही प्रशिक्षण दिया जा सके। एसडीएम मेला विवेक शुक्ल ने बताया कि वेलनेस सेंटर अरैल में बनाया जाएगा। इसका टेंडर जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।