Prayagraj News: नवनियुक्त न्यायिक सदस्यों का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में राजस्व परिषद बार एसोसिएशन द्वारा नए न्यायिक सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस अमृत त्रिपाठी ने न्यायिक प्रक्रिया को विकसित करने के लिए सहयोग की अपील की। समारोह में कई अधिवक्ताओं और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

Prayagraj News: नवनियुक्त न्यायिक सदस्यों का किया स्वागत

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। राजस्व परिषद बार एसोसिएशन की ओर से राजस्व परिषद पुस्तकालय में नवनियुक्त न्यायिक सदस्यों का स्वागत समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय ने की। मुख्य अतिथि सदस्य न्यायिक प्रभारी आईएएस अमृत त्रिपाठी ने न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए बार और अधिवक्ताओं से सक्रिय सहभागिता व सहयोग की अपील की। न्यायिक सदस्य आईएएस प्रेम प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह और डॉ. विश्राम ने भी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया।समारोह का संचालन महासचिव अनिरुद्ध शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी, अधिवक्ता हरिशचंद्र सिंह, मनीष कुमार पांडेय, संतोष कुमार तिवारी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रशासन रोहित तिवारी, संयुक्त सचिव प्रेस सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष रमेश पुंडीर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यकारिणी सदस्य शरद कुमार पांडेय, अंबुज श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, बृज भूषण पांडेय, अशोक कुमार, उदय नारायण सिंह, महेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश कुमार निषाद, सत्यदेव शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम सिंह सेंगर, संजय सिंह, रवि कुमार शुक्ला, प्रशांत उपाध्याय, बीके शुक्ला और सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: नवनियुक्त न्यायिक सदस्यों का किया स्वागत