Prayagraj News: 24 घंटे में हुई 53.5 मिमी बारिश, तापमान बढ़ा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में मंगलवार को बारिश और बादलों के बीच दिन बीता। 24 घंटे में 53.5 मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने तीन से सात सितंबर तक बादल और बारिश की संभावना जताई है।

Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में जिले में 53.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सोमवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार तीन से सात सितंबर तक सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।


