Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों को राहत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर 63 सेमी और गंगा का जलस्तर 80 सेमी कम हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में राहत की लहर है।

गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों को राहत
गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों को राहत

Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से प्रयागराज के कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा लगभग समाप्त हो रहा है। गुरुवार को गंगा-यमुना के जलस्तर में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई। नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 63 सेमी घटा। वहीं गंगा के फाफामऊ केंद्र पर जलस्तर आठ सेमी कम हुआ। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80 सेमी की कमी दर्ज की गई। इसी तरह एसटीपी बक्शी बांध पर भी गंगा का जलस्तर 56 सेमी कम हुआ। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से कछारी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों को राहत