अब बिजली ने रोकी हजारों घरों की जलापूर्ति
प्रयागराज में यमुना का जलस्तर अचानक घटने से हजारों घरों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बिजली संकट के कारण खुसरोबाग से 70 हजार घरों को सुबह पानी नहीं मिला। जलकल विभाग के सचिव ने बताया कि जलाशय में पानी था, लेकिन बिजली नहीं होने से आपूर्ति बाधित हुई।

प्रयागराज। यमुना का जलस्तर अचानक घटने से शहर के हजारों घरों में पानी का संकट हो गया। इस बीच बिजली संकट के चलते खुसरोबाग से 70 हजार घरों को सुबह पानी नहीं मिला। देर रात आई आंधी से खुसरोबाग जलाशय की बिजली गुल हो गई। इसके चलते शहर के बड़े इलाके में सुब जलापूर्ति प्रभावित हुई। जलकल विभाग के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि खुसरोबाग के जलाशय में पानी था, लेकिन बिजली सप्लाई नहीं होने से आपूर्ति बाधित हुई। सचिव के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद खुसरोबाग से जलापूर्ति शुरू हो पाई। इससे पहले यमुना का जलस्तर कम होने की वजह से सुबह और शाम 70 हजार घरों की जलापूर्ति घटाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


