गली पक्की बनी नहीं, अब पानी का पाइप भी टूटा
Prayagraj News - प्रयागराज के जार्जटाउन में पानी के पाइप टूटने से पानी का संकट पैदा हो गया है। लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम और पार्षद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब लोग मुख्यमंत्री से शिकायत करने की योजना बना रहे हैं।

प्रयागराज। जार्जटाउन में संगम पेट्रोल टंकी और कमला भवन के पास गली आज भी पक्की नहीं बन पाई। गली में जलकल पानी का पाइप लाइन तक नहीं बिछा सका। सीवर पाइप बिछाने के लिए सड़क खोदी, लेकिन मरम्मत नहीं की। वाहन के दबाव से पानी का पाइप टूटने से अब पानी का संकट हो गया है। हालत यह है कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। टूटे पाइप की मरम्मत के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। गली के लोग पानी खरीदने को मजबूर हुए। यहां रहने वाली पुष्पा पांडेय, अर्पित चतुर्वेदी, आशीष चौरसिया, पंकज विहारी का कहना है कि गली में घर बने तो सभी ने अपने खर्च से पानी का पाइप बिछाया, लेकिन जलकल हर साल पानी का बिल लेता है।
गली की मरम्मत के लिए कई बार पार्षद से कहा। एक साल पहले नगर निगम से गली बनाने की गुहार लगाई। आजतक नगर निगम का कोई झांकने नहीं आया। इसी गली के आसपास करोड़ों की लागत से सड़कें बनाई जा रही हैं। गली में देश के बड़े वैज्ञानिक और डॉक्टर का परिवार रहते हैं। सभी का कहना है कि बुनियादी सुविधा नगर निगम नहीं दे सकता तो अब मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


