मतदाता सूची अपडेट में बड़ी गड़बड़ी, फॉर्म छह, सात और आठ के 2401 आवेदन खारिज

Feb 11, 2026 07:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता बनने के लिए भरे गए फॉर्म छह, सात और आठ में खामियों के कारण 2401 फॉर्मों को रिजेक्ट कर दिया है। 27 जनवरी से 10 फरवरी तक फॉर्म छह के 920, फॉर्म सात के 404 और फॉर्म आठ के 1077 फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं।

मतदाता सूची अपडेट में बड़ी गड़बड़ी, फॉर्म छह, सात और आठ के 2401 आवेदन खारिज

जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता बनने और विवरण सुधारने के लिए जमा किए गए आवेदनों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में खामियां मिली हैं। विशेष अभियान के तहत लोगों ने फॉर्म छह, सात और आठ भरकर जमा किए थे, लेकिन त्रुटियों के कारण विभाग ने कुल 2401 फॉर्मों को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई 27 जनवरी से 10 फरवरी के बीच की गई है, जिसमें सबसे अधिक गलतियां सुधार वाले आवेदनों में पाई गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में विभाग को कुल 2 लाख 45 हजार 34 नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह प्राप्त हुए, जिनमें से 920 फॉर्म रद्द कर दिए गए। इसी तरह, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए आए 4744 फॉर्म सात में से 404 रिजेक्ट हुए, जबकि पता बदलने या सुधार के लिए आए 62 हजार 526 फॉर्म आठ में से सबसे ज्यादा 1077 आवेदनों को खारिज किया गया है।

चुनाव विभाग का कहना है कि फॉर्म भरने में सावधानी न बरतने और अधूरी जानकारी देने की वजह से ये आवेदन निरस्त हुए हैं। जो लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, उन्हें अब अपनी गलतियों को सुधार कर दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता होगी ताकि उनका नाम सही ढंग से वोटर लिस्ट में दर्ज हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।