एसआईआर अभियान के दौरान भरा फॉर्म, अब आया प्राप्ति का मैसेज
Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही के मामले सामने आए हैं। कई लोगों के आवेदन समय पर स्वीकार नहीं किए गए, जिससे केवल 3.29 लाख मतदाता ही बढ़े हैं। कुछ का नाम सूची में नहीं आया, जबकि कई ने सही जानकारी देकर भी समस्याओं का सामना किया।

प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान की गई लापरवाही और अनदेखी अब पता चल रही है। इतने दिन की मेहनत के बाद महज 3.29 लाख मतदाता बढ़ने का बड़ा कारण है निचले स्तर पर लापरवाही। किसी ने जनवरी में फॉर्म-6 दिया तो स्वीकार होने का मैसेज 12 अप्रैल को आ रहा है तो किसी ने 13 जनवरी को संशोधन के लिए जो आवेदन किया था वो अब तक नहीं हुआ। अब लोग परेशान हैं कि करें तो क्या करें? तेलियरगंज की काजल के पिता का नाम मतदाता सूची से कट गया था। उसने जब बीएलओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि फॉर्म छह भर दें।
काजल ने जनवरी के आखिरी सप्ताह में जब एसआईआर अभियान में आलेख्य प्रकाशित होने के बाद नाम जोड़ने की कवायद जोरों पर थी तो फॉर्म-6 बीएलओ को दिया। अंतिम मतदाता सूची में पिता का नाम न आने पर जब उसने बीएलओ से पूछा तो 12 अप्रैल को उनके पास मैसेज आया कि फॉर्म प्राप्त हो गया है।झूंसी की खुशबू मिश्रा ने अपने नाम में संशोधन के लिए 13 जनवरी को आवेदन किया था। उसमें मोबाइल नंबर सहित सभी विवरण भरा। अब जब 10 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ तो उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन लेने का प्रयास किया। आयोग की वेबसाइट पर जाने के बाद मोबाइल नंबर मांगा। उन्होंने मोबाइल नंबर दिया तो उसी नंबर पर ओटीपी आया। इसके बाद जो पेज खुला उस पर लिखकर आया कि ‘योर मोबाइल नंबर इज नॉट रजिस्टर्ड इन ईरोल।’ अब यह देखकर खुशबू परेशान हैं कि नंबर अपलोड नहीं है तो ओटीपी कैसे आ रहा है।पता रद्द, फिर भी बना दिया वोटरअभियान के दौरान जमकर खेल किया गया। अब एक शिकायत एसडीएम सदर कार्यालय में आई है। जिसमें इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा के मकान नंबर 290/2 पर अनुपस्थित मिले दो लोगों को उसी पते पर दिखाकर फिर से वोटर बना दिया गया है। जबकि जांच में पाया गया था कि वो लोग उस पते पर नहीं रहते और पूर्व में तहसीलदार ने इसी पते पर बने वोटर कार्ड को निरस्त करने की संस्तुति की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ और सुपरवाइजर ने मौखिक रिपोर्ट दी थी।अगर समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। अगर किसी का मकान नंबर गलत है तो वो संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरकर दे दें, अभी भी संशोधन हो जाएगा।-पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


