
एसआईआर में गड़बड़ी, दो क्षेत्रों में फॉर्म देने वाले ढाई लाख लोग रडार पर
Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगभग ढाई लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रपत्र जमा किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमा किए गए प्रपत्रों के चलते शहरों में डिजिटाइजेशन की गति धीमी हो गई है। एक ही विधानसभा क्षेत्र…
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के फॉर्म्स के डिजिटाइजेशन में लगभग ढाई लाख लोग ऐसे बचे हैं, जिनके पास दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रपत्र हैं। इन लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में तो प्रपत्र दे दिया और शहरी क्षेत्रों में अब तक इसे जमा नहीं किया है। यही कारण है कि शहर की विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की गति अब तक धीमी है।

अफसरों ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र से प्रपत्र स्वीकार होगा। अगर किसी ने दो जगह से इसे जमा किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जिसमें जुर्माना व एक साल तक की सजा का प्रावधान है। एसआईआर के प्रपत्र जमा करने का काम अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
पिछले कुछ दिनों से डिजिटाइजेशन की गति बेहद धीमी चल रही है। शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी गति नहीं बढ़ी है। एक अफसर ने बताया कि कुछ लोग दो विधानसभा क्षेत्रों से वोटर थे। उद्देश्य यही था कि जिस चुनाव में जहां रहेंगे, वहीं पर मतदान कर देंगे। ऐसे लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में तो प्रपत्र जमा कर दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


