साढ़े तीन हजार से जीते थे और 65 हजार कट गए नाम
Prayagraj News - प्रयागराज में 2022 विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद मतदाता सूची में बड़े बदलाव हो रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या में कमी आई है, जैसे हंडिया में 64,980, सोरांव में 45,951 और करछना में 87,794 वोटर कम हुए हैं। इससे चुनावी समीकरण में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

प्रयागराज। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम से अगर एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का मिलान किया जाए तो कई सीटों पर अगले चुनाव में सियासी समीकरण में बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। हर सीट पर नाम कटने वालों की संख्या अधिक है, जबकि जीत हार का अंतर काफी कम था। अब हंडिया विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो 2022 के विस चुनाव में सपा के हाकिम लाल बिंद ने निषाद पार्टी के प्रशांत कुमार सिंह को 3543 मतों से हराया था। वहीं अक्तूबर 2025 की सूची से शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में इस विधानसभा क्षेत्र से 64,980 वोटरों के नाम कट गए हैं।
यानी 18 गुना से अधिक वोटर यहां से कट गए हैं।बात सोरांव विधानसभा क्षेत्र की करें तो सपा की गीता शास्त्री ने अपना दल एस के डॉ. जमुना प्रसाद को 5884 मतों से शिकस्त दी थी, अब यहां पर 45,951 वोटर कम हो गए हैं। करछना में भाजपा के पीयूष रंजन निषाद ने सपा के उज्ज्वल रमण सिंह को 9328 मतों से हराया था, अब यहां पर 87,794 नाम कम हो गए हैं। मेजा विधानसभा सीट पर सपा के संदीप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया को महज 3543 मतों से शिकस्त दी थी। अब इस सीट पर 47,757 मतदाता कम हो गए हैं। यानी 13 गुना से अधिक मतदाता इस सीट से कम हो चुके हैं।फूलपुर सीट पर भाजपा के प्रवीण पटेल ने सपा के मो. मुज्तबा सिद्दिकी को 2732 मतों से हराया था। शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम सूचना में इस क्षेत्र में 72,767 वोटर कम हो गए हैं। यानि इस सीट पर जीत-हार के अंतर से लगभग 27 गुना वोटर कम हो गए। फाफामऊ सीट पर भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य ने सपा के अंसार अहमद को 14,324 मतों से हराया था। अब इस विस क्षेत्र में 49,585 मतदाता कम हो गए हैं। इलाहाबाद उत्तर विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेयी ने सपा के संदीप यादव को 54,883 मतों से शिकस्त दी थी, इस सीट पर सर्वाधिक 1,45,810 वोटर कम हो गए हैं। वहीं इलाहाबाद पश्चिम में भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा की ऋचा सिंह को 29,933 मतों से हराया था। इस विस क्षेत्र में 99,509 वोटर कम हो गए हैं। इलाहाबाद दक्षिण सीट पर भाजपा के नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा के रईस अहमद को 26,182 मतों से हराया था, जबकि यहां पर 99,059 वोटर कम हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Abhishek Mishraशॉर्ट बायो: अभिषेक मिश्र पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रयागराज में वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रशासनिक व प्रमुख धार्मिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक मिश्र भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में अभिषेक ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रशासनिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों की खबरों को देख रहे हैं। 2010 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
अभिषेक मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2004 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से की थी। अगस्त 2007 में अमर उजाला कानपुर व आगरा में रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2008 से अगस्त 2010 तक दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अखबार में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा की रिपोर्टिंग की। सितंबर 2010 में एक बार फिर ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। तब से अब तक ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से जुड़े हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक करने बाद अभिषेक मिश्र ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इसके बाद से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में उच्च व तकनीकी शिक्षा के साथ बाद प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा, मेडिकल बीट की रिपोर्टिंग के साथ ही रेलवे व परिवहन की रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में मुख्य रूप से प्रशासन, आबकारी बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग करते हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
पत्रकारिता का लंबा अनुभव रखने वाले अभिषेक का मानना है कि खबरें सच दिखाती हैं। कमजोर वर्ग की समस्या के साथ विकास करने वाली और विकास को बढ़ाने वाली खबरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए गहन पड़ताल की भी जरूरत होती है।
महाकुंभ की कवरेज
वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान व्यवस्थागत खबरों के साथ ही अखाड़ों पर खास रिपोर्ट की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है।
विशेषज्ञता
महाकुम्भ, कुम्भ और माघ मेला की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ की कम्यूनिटी रिपोरिटिंग।
जीवन शैली को बदलने वाली खबरों के साथ, तथ्यात्मक विशेष रूप से विश्लेषण वाली खबरों पर फोकस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


