Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsVoter Count in Prayagraj Declines Despite Population Growth Over 22 Years
22 साल में आबादी बढ़ी, लेकिन पांच विस क्षेत्र में कम हो गए वोटर

22 साल में आबादी बढ़ी, लेकिन पांच विस क्षेत्र में कम हो गए वोटर

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज जिले में पिछले 22 वर्षों में जनसंख्या बढ़ने के बावजूद कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 2003 के मुकाबले कम हो गई है। इलाहाबाद उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, मेजा और करछना जैसे क्षेत्रों में वोटरों की संख्या में कमी आई है, जिससे कई सवाल उठते हैं।

Jan 06, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की आबादी बीते 22 वर्षों में कई गुना बढ़ गई, लेकिन यहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या वर्ष 2003 से भी कम हो गई है। इलाहाबाद उत्तर, पश्चिम, दक्षिण, मेजा, करछना वो विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां आलेख्य प्रकाशित होने के बाद जो सूची जारी हुई तो वोटर 2003 से भी कम हो गए हैं, यह अहम सवाल है। अब अक्तूबर की सूची से मतदाताओं का कम होना तो समझ आता है, लेकिन 2003 की सूची से वोटरों का कम होना कई सवाल को उठा रहा है। या तो जनसंख्या कम हो गई या फिर इतने फर्जी वोटर इन चुनावों में मतदान करते रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल निर्वाचन कार्यालय ने जो सूची जारी की है, वो अहम सवाल उठा रही है। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो वर्ष 2003 में यहां पर 3,77,592 मतदाता थे, लेकिन मंगलवार को प्रकाशित आलेख्य में वोटरों की संख्या 2,48,748 ही रह गई है। यानी 22 साल में यहां पर आबादी बढ़ी, लेकिन मतदाता एक लाख 28 हजार 844 कम हो गए। वहीं इलाहाबाद दक्षिण विस क्षेत्र की बात करें तो यहां पर दो लाख 82 हजार 319 वोटर वर्ष 2003 में थे, जबकि प्रकाशित आलेख्य में अब यहां पर मतदाताओं की संख्या 2,74,999 रह गई है, यानी यहां 7320 वोटर कम हो गए। इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,70,381 वोटर 2003 की सूची में थे, जो कि अब घटकर 3,27,005 हो गए हैं, यानी यहां पर 43,376 मतदाता कम हो गए। वहीं मेजा विस क्षेत्र में वर्ष 2003 में मतदाताओं की संख्या 3,14,567 थी, जो अब 2,68,492 रह गई है, यानी यहां पर 46,075 वोटर कम हो गए हैं। करछना विस क्षेत्र में कुल मतदाता 2,99,772 थे, जो अब कम होकर 2,78,536 रह गए हैं, यानी यहां पर 21,236 वोटर कम हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि सभी जगह यह स्थिति है। अगर हंडिया विस क्षेत्र की बात करें तो यहां पर तब 3,06,954 वोटर थे, जो अब बढ़कर 3,17,253 हो गए हैं। हालांकि प्रतापपुर विस क्षेत्र में तब 2,79,905 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 3,31,382 हो गए हैं। झूंसी विधानसभा क्षेत्र जो अब फूलपुर हो गई है, वहां पर तब 2,69,711 वोटर थे, लेकिन फूलपुर में अब 3,10,951 वोटर हो गए हैं, वहीं नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में 2003 में मतदाताओं की संख्या 2,76,104 थी, जो फाफामऊ हो गई और इसमें अब 2,81,475 हो गए हैं। यानी इन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई है। अब ये स्थानांतरित लोग हैं या फिर फर्जी वोटर हैं जो बीते 22 सालों से सूची में थे यह अलग बात है।