Prayagraj News: मन की आंखों से जिंदगी में रोशनी फैला रहीं मातृशक्तियां

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज की गुड्डी, सुनैना और मंजू दृष्टिहीनता के बावजूद नौकरी, घर-परिवार और जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। गुड्डी गवर्नमेंट प्रेस में कुर्सी बुनती हैं, जबकि सुनैना ने ब्रेललिपि से बीए किया। तीनों ने दृष्टिहीन जीवनसाथियों के साथ परिवार बसाया है। नवरात्र में उनका संघर्ष और आत्मविश्वास बताता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से जीवन की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

मन की आंखों से जिंदगी में रोशनी फैला रहीं मातृशक्तियां
मन की आंखों से जिंदगी में रोशनी फैला रहीं मातृशक्तियां

Prayagraj News: प्रयागराज। ईश्वर शरण शुक्ल शहर की कुछ मातृशक्तियां ऐसी हैं, जो दृष्टिहीनता को मात देकर घर-बाहर जिंदगी को रोशन कर रही हैं। कुदरत ने बचपन में उनकी पूरी रोशनी छीन ली लेकिन उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी। उन्होंने दृष्टिहीन को जीवन साथी चुना और उनके साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत भी की। नवरात्र में व्रती दृष्टिहीन महिलाओं का संघर्ष और आत्मविश्वास यही संदेश देता है कि जिंदगी का मतलब कोई इनसे सीखे।

दृष्टिहीन महिलाओं का संघर्ष और आत्मविश्वास

नौकरी के साथ घर का काम संभाल रहीं गुड्डी

नैनी के सड़वा स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास रहने वाली गुड्डी देवी गवर्नमेंट प्रेस में नौकरी करती हैं। गुड्डी के पति कन्हैया लाल भी दृष्टिहीन हैं, जो अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नौकरी करते थे। गुड्डी ने बताया कि गवर्नमेंट प्रेस में कुर्सी बुनने का कार्य करती हूं। गड्डी घर का सभी कार्य करती हैं। उनके सात बच्चे हैं, जिनमें चार बच्चों की शादी हो चुकी है।

ब्रेललिपि से पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी

सुनैना ने ब्रेललिपि के जरिए किया स्नातक

अल्लापुर की रहने वाली सुनैना की बचपन से दोनों आंखों की रोशनी चली गयी। उन्होंने ब्रेललिपि के माध्यम से चित्रकूट से बीए किया। सुनैना की शादी दृष्टिहीन दिव्यांग प्रदीप कुमार वैद्य से हुई है, जो दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सुनैना के एक चार माह का बेटा है। प्रदीप की दोनों आंख की रोशनी एक सड़क दुर्घटना में चली गयी थी। सुनैना ने बताया कि घर का सभी कार्य सामान्य तरीके से कर लेती हूं।

मां दुर्गा की कृपा से मिली जिम्मेदारियां निभाने की शक्ति

मां दुर्गा की कृपा से संघर्ष करना सीखा

अकौढ़ा करछना की रहने वाली मंजू कुमारी की पूरी रोशनी बपचन में चली गयी। मंजू की शादी दृष्टि दिव्यांग चंद्रभान से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं। चंद्रभान इस समय गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में पैकेजिंग का कार्य करते हैं। मंजू के बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। जिंदगी में जो जिम्मेदारियां हैं उसे निभाने की शक्ति मां दुर्गा प्रदान करती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गुड्डी देवी कहां नौकरी करती हैं और उनका काम क्या है?−
गुड्डी देवी गवर्नमेंट प्रेस में नौकरी करती हैं और वहां कुर्सी बुनने का कार्य करती हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: मन की आंखों से जिंदगी में रोशनी फैला रहीं मातृशक्तियां