दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन के सिर फूटे

Apr 06, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - फाफामऊ के वृसिंहपुर गांव में सूरज और अनिल कुमार के बीच सड़क पर ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद हुआ। रविवार रात दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से झड़प हुई, जिसमें एक पक्ष के सूरज और संदीप तथा दूसरे पक्ष के अनिल कुमार के सिर फूट गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन के सिर फूटे

फाफामऊ। थानाक्षेत्र के वृसिंहपुर उर्फ अरइसपुर गांव में सूरज और अनिल कुमार के बीच सड़क पर टैक्टर ले जाने की मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। रविवार देर रात दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के सूरज व संदीप तथा दूसरे पक्ष से अनिल कुमार के सिर फूट गया। पुलिस ने राम नरेश पक्ष की तहरीर शेरू उर्फ अनिल कुमार, धीरेंद्र, राजू, सरोज देवी सहित चार लोगों के खिलाफ तथा संगीता देवी की तहरीर पर सूरज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।