एसआरएन पैथॉलोजी के कर्मचारियों में जमकर मारपीट, एक घायल
Prayagraj News - एसआरएन अस्पताल के पैथॉलोजी विभाग में कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़ा तब शुरू हुआ जब हंसी-मजाक के दौरान एक कर्मचारी ने बाहरी साथियों को बुला लिया। घटना के बाद पुलिस ने माहौल को शांत कराया। घायल कर्मचारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसआरएन अस्पताल में गुरुवार को दोपहर पैथॉलोजी विभाग के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराया। अस्पताल की नई केंद्रीय पैथोलॉजी में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत अमित पांडेय ने बताया कि पैथोलॉजी में कम्प्यूटर ऑपरेटर आकाश से हंसी-मजाक हो रही थी। इस बीच आकाश मारपीट करने लगे। थोड़ी देर में उन्होंने फोन करके बाहरी साथियों को बुला लिया। बाहर से आए 10-12 लोगों ने पहली मंजिल पर बेरहमी से पीटा। इसके बाद सीढ़ी से घसीटते हुए नीचे लेकर आए तब भी पिटाई की।
उनका भाई सुमित भी घायल हो गया। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। घायल सुमित को उनके साथी स्ट्रेचर पर लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां उपचार किया गया। ईएमओ डॉ. सोनू सिंह ने बताया कि सिर में हल्की चोट लगी थी, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वहीं, मूल रूप से चंदौली के रहने वाले आरोपित आकाश ने बताया कि मैंने किसी से मारपीट नहीं की है। बल्कि उन्हीं लोगों में मुझे पीटा है। एसआरएन पुलिस चौकी प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी लेकिन बाद में समझौता कर लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




