
नाटक ‘दूल्हा भाई’ ने दर्शकों को खूब हंसाया
संक्षेप: Prayagraj News - विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान द्वारा गोल्डेन जुबली स्कूल में दो दिवसीय रंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आलोक रस्तोगी को श्रद्धांजलि देकर की गई। मुख्य अतिथियों ने उनके योगदान को सराहा। नाटक 'दूल्हा भाई' ने दर्शकों को हंसाया। कार्यक्रम के अंत में युवा रंगकर्मी श्वेतांक मिश्र को सम्मानित किया गया।
विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान की ओर से दो दिवसीय रंग उत्सव का शुभारंभ बुधवार को गोल्डेन जुबली स्कूल के रवींद्रालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के संस्थापक सचिव आलोक रस्तोगी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कल्पना सहायक, अनिल रंजन भौमिक व शैलेश श्रीवास्तव और संस्थान के अध्यक्ष अभिलाष नारायण व अजय मुखर्जी ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को नमन किया। इसके बाद ‘दूल्हा भाई’ की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया। हास्य नाटक स्वयं में ही हास्य उत्पन्न करता है, जब पति व पत्नी अपने-अपने जानने वालों को बेटी की शादी के लिए उसे देखने के लिए बुलाते हैं।

इस बीच दो परिवार एक ही समय पर आ धमकता है। फिर तरह-तरह के बहाने व गड़बड़ी को ढंकने की कोशिश होती है। दोनों लड़के-लड़की को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक मूर्खता करते हैं। जहां दूल्हा कोई और बन जाता है। मंच पर निवेदिता दास गुप्ता, आशु, तुषार, मधुरिमा बोस, प्रतीक कुमार सिंह, गजेंद्र यादव, शुभम श्रीवास्तव व अनुज कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं, प्रस्तुति के समापन पर स्व. विपिन शर्मा की स्मृति में उनके परिवार की ओर से युवा रंगकर्मी श्वेतांक मिश्र को पांच हजार रुपये की धनराशि के विपिन शर्मा स्मृति युवा कलाकार सम्मान से सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




