Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsVihangam Yoga Ceremony Marks 71st Nirvana Day of Guru Sadaphal Dev

जड़ भक्ति से ऊपर उठकर चेतन भक्ति की जरूरत : संत स्वतंत्र देव

Prayagraj News - महाकुम्भ नगर में विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव के 71वें परम निर्वाण दिवस पर पंचदिवसीय समारोह का समापन हुआ। सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव ने भक्ति की महत्वपूर्णता बताई और शिष्यों ने स्वर्वेद को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 6 Feb 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
जड़ भक्ति से ऊपर उठकर चेतन भक्ति की जरूरत : संत स्वतंत्र देव

महाकुम्भ नगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेला क्षेत्र में अरैल स्थित शिविर में विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव के 71वें परम निर्वाण दिवस पर आयोजित पंचदिवसीय विहंगम योग समारोह समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव ने कहा कि आत्मोद्धार का सर्वश्रेष्ठ साधन भक्ति है। लेकिन आज की भक्ति अज्ञान, आडंबरयुक्त जड़ भक्ति है। जड़ भक्ति से ऊपर उठकर भक्ति के चेतन पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आए हजारों शिष्यों ने सेवा, सत्संग, साधना करते हुए विहंगम योग के प्रमुख सद्ग्रंथ स्वर्वेद को जन-जन तक पंहुचाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी, महापौर गणेश केशरवानी सहित कई प्रांतों से अनुयायी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें