विजिलेंस ने नगर निगमकर्मी के बारे में मांगी जानकारी
Prayagraj News - प्रयागराज में सतर्कता विभाग ने नगर निगम के लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की है। विभाग ने मुख्य वित्त अधिकारी से नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। लिपिक की नौकरी, वेतन, और अन्य भत्तों की जानकारी भी मांगी गई है। नगर निगम के अधिकारी मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

प्रयागराज। सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने नगर निगम की कार्यशाला में तैनात लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। सतर्कता विभाग ने नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी से लिपिक के खिलाफ नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। सतर्कता के अधीक्षक ने नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी से लिपिक की भर्ती से 31 जनवरी 2026 तक कुल वेतन, आयकर, जीआईएस ईपीएफ-जीपीएफ-एनपीएस, मकान का किराया अन्य भत्ता व शुद्ध वेतन का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। साथ में लिपिक ने कितने साल नौकरी की, इसका भी ब्योरा देने के लिए कहा है। हालांकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।सतर्कता
विभाग के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच कर रहे हैं। पिछले दिनों नोटिस देने के लिए सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर नगर निगम के अधिकारियों से मिले थे। मिली जानकारी के अनुसार लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के सिलसिले में सतर्कता विभाग को नगर निगम से सहयोग नहीं मिल रहा है। इंस्पेक्टर ने जांच के सिलसिले में पत्र नगर आयुक्त कार्यालय में दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


