दिव्यांग बच्चों ने फूलों और गुलाल से खेली होली
Mar 02, 2026 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में भाविनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेली। दृष्टिबाधित खुशी सेठ ने सरस्वती वंदना और होली गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष बच्चों को आवश्यक उपकरण भी वितरित किए गए। विधायक ने संस्था को रेंट-फ्री परिसर और अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
प्रयागराज। भाविनी वेलफेयर सोसाइटी (भाविनी डे-केयर) की ओर से रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दिव्यांग बच्चों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली। दृष्टिबाधित खुशी सेठ ने सरस्वती वंदना और होली गीत से मोह लिया। पुष्पिका पांडे, कृष्णा भारतीय, मृणमय, मृत्युंजय, माही, साहिल, लारा, तेज और श्रेया की प्रस्तुतियों ने समारोह को रंगारंग बना दिया। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से भाविनी डे केयर की तरफ से स्पेशल बच्चों को आवश्यक एमआर किट, कान की मशीन और व्हीलचेयर भी वितरित की गई। विधायक ने संस्था को रेंट-फ्री परिसर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही बिजली खर्च कम करने के लिए सोलर पैनल लगवाने और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया। स्वागत संस्था की सचिव पूनम सिंह जबकि संचालन उपसचिव रुचि राय ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



