होली है...और मिनटों में मीडिया पर पोस्ट अपलोड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में दो दिन तक चले रंगों के त्योहार होली में लोगों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर और पिचकारियों से खेलकर जश्न मनाया। बच्चों ने पहले दिन मस्ती की, जबकि दूसरे दिन महिलाओं और लड़कियों ने रंगों के साथ धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर रंगीन चेहरों और होली के गीतों के साथ वीडियो साझा किए गए।
प्रयागराज, संवाददाता। बदलते दौर के साथ त्योहार मनाने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। प्रयागराज में दो दिनों तक चले रंगों के त्योहार में रंगबिरंगे चेहरे और एक-दूसरे पर डाले गए रंग और पिचकारियों से उसकी बौछार की तस्वीरों और वीडियो की सोशल मीडिया पर बाढ़ दिखाई दी।
शहर के दारागंज, अल्लापुर, बैरहना, सोहबतियाबाग, कटरा, सिविल लाइंस, धूमनगंज, मीरापुर, ममफोर्डगंज व कीडगंज सहित सभी मोहल्लों में होली की खुमारी लोगों के सिर पर चढ़कर बोली। पहले दिन छोटे-छोटे बच्चों का समूह एक-दूसरे को रंगों में भिगोने के बाद टोली बनाकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते रहे। घरों में बड़े-बजुर्गों के आशीर्वाद के बाद करीब-करीब सभी क्षेत्रों में बच्चे ने रंगों से खूब धमाल मचाया। पर्व का दूसरा दिन अधिकतर अपार्टमेंट्स और घरों में महिलाओं व लड़कियों के नाम रहा। सृष्टि, विनायक, संगम, अंसल, नमामि गंगे कालोनी व श्रीनिकेतन विहार कालोनी सहित अन्य कालोनियों में होली खेलने के दौरान बड़े-बड़े टब में रंग घोलकर एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली गई। परिजनों के साथ सामूहिक रूप से होली खेलने से संबंधित पोस्ट खूब पोस्ट हुई। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम जैस मंच पर होली के गीतों व खुद के गाए गए गीतों के साथ वीडियो अपलोड किया जाता रहा तो व्हाट्सअप पर रंगबिरंगे चेहरों की डीपी लगाने की झड़ी लग गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


