ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसेवाकार्यों के लिए समाज से आर्थिक सहयोग लेगा विहिप

सेवाकार्यों के लिए समाज से आर्थिक सहयोग लेगा विहिप

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से संचालित गोशाला, वेद विद्यालय, एकल विद्यालय एवं अन्य सेवाकार्यों के लिए समाज से सहयोग लिया जाएगा। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काशी प्रांत के 250 प्रखंडों में आज से...

सेवाकार्यों के लिए समाज से आर्थिक सहयोग लेगा विहिप
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 11 Oct 2020 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से संचालित गोशाला, वेद विद्यालय, एकल विद्यालय एवं अन्य सेवाकार्यों के लिए समाज से सहयोग लिया जाएगा। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काशी प्रांत के 250 प्रखंडों में आज से घर-घर जाकर आर्थिक सहयोग लेंगे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने बताया कि धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मा दिया गया है।

संगठन समाज के सहयोग एवं दान से ही ये कार्य नि:शुल्क करता है क्योंकि संगठन को कहीं से आमदनी नहीं होती। बदली परिस्थितियों में संगठन की जिम्मेदारियां बढ़ाने की योजना है। संगठन के विस्तार के लिए भी आर्थिक मजबूती चाहिए। प्रवक्ता अश्वनी मिश्र के अनुसार सुबह नौ से शाम सात बजे तक इस अभियान में काशी प्रांत के 250 प्रखंडों में कार्यकर्ता जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड में चार-चार कार्यकर्ताओं की तीन टोली निकलेगी। मास्क व शारीरिक दूरी जैसे नियम का पालन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें