विहिप के रंगोत्सव में सामाजिक समरसता का संदेश

Mar 09, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने केसर भवन में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भेदभाव मिटाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि यह पर्व सशक्त समाज बनाने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम में जागरूकता के लिए विभिन्न पोस्टर्स भी प्रदर्शित किए गए।

विहिप के रंगोत्सव में सामाजिक समरसता का संदेश

सामाजिक समरसता के भाव को बढ़ाने, भेदभाव ऊंच-नीच को मिटाने, प्रेम और सौहार्द के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में सोमवार को रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेंद्र ने कहा कि यह पर्व संकीर्ण भेदभाव की सीमाओं को समाप्त कर एक सशक्त समाज बनाने की दिशा का एक उपक्रम है। प्रणेश देशपांडे और साथियों ने रंगारंग गीतों से समां बांधा। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनों ने बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया। पोस्टर के माध्यम से धर्म संस्कृति पर आने वाले खतरों के लिए सचेत किया।

कार्यक्रम में विहिप के प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण सिंह, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, फलाहारी आश्रम के महंत राम रतन दास, सच्चा बाबा आश्रम से डॉ. चंद्र देव मिश्र, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, कमला मिश्रा, अंशुमान, रचना सिंह, पार्षद आनंद घिल्डियाल, लालमणि तिवारी, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, प्रभा शंकर पांडे, कौशल्यानंद गिरी, सुनील, रविंद्र मोहन गोयल, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।