Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsVending Zone for Puja Material Near Manakameshwar Temple in Prayagraj

मनकामेश्वर मंदिर के पास बनेगा पूजन सामग्री का वेडिंग जोन

Prayagraj News - प्रयागराज में यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर के पास पूजन सामग्री की दुकानों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। छावनी परिषद की बैठक में इस योजना पर चर्चा होगी। वेंडिंग जोन में फूल-माला और प्रसाद की दुकानें...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 24 Nov 2024 12:26 PM
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर के पास पूजन सामग्री की दुकानों का वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। महीनों पहले बनी योजना को अब क्रियान्वयन करने की तैयारी शुरू हो गई है। छावनी क्षेत्र में पूजन सामग्री का वेंडिंग जोन बनाने के लिए छावनी परिषद में सोमवार चार बजे बैठक होगी। बैठक में वेडिंग जोन कमेटी की सभी सदस्य भैाग लेंगे। खास तरह के वेंडिंग जोन में फूल-माला और प्रसाद की दुकानें होंगी। मंदिर के आसपास वर्षों से दुकानें लग रही हैं। इन्हीं दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। मंदिर के पास भी सदर बाजार और पोलो ग्राउंड की तर्ज पर पूजन सामग्री की गुमटियां होंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें