Prayagraj News: वसुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष बनीं रंजना, सचिव वंदना
Prayagraj News: वसुधा फाउंडेशन का 18वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को सिविल लाइंस के होटल में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. आरकेएस चौहान ने कार्यक्रम में भाग लिया। नए कार्यकारी सदस्य रंजना गुप्ता (अध्यक्ष) समेत अन्य को नामित किया गया। महासचिव मैथिली सिंह ने प्रमुख अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
Prayagraj News: वसुधा फाउंडेशन का 18वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आरकेएस चौहान, विशिष्ट अतिथि डॉ. निशांत त्रिपाठी, डॉ. रोहित अग्रवाल रहे। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी में रंजना गुप्ता अध्यक्ष, वंदना श्रीवास्तव सचिव, ललिता गुप्ता उपाध्यक्ष, आभा रानी श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष, श्वेता पांडेय सेवा प्रभारी और अंशू नागर ने सांस्कृतिक प्रभारी का दायित्व संभाला। फाउंडेशन की महासचिव मैथिली सिंह ने डॉ. एसपी सिंह डॉ. हंसिका श्रीवास्तव, डॉ. आतिफ करीम, डॉ. हुमा आतिफ, डॉ. आरके श्रीवास्तव और अतिथियों को सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव, संरक्षक संगीता अग्रवाल, मनीषा निगम, एसके श्रीवास्तव, निदेशक उर्मिला जायसवाल, श्वेता सिंह, प्रियंका गोपेश मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


