
देश की एकता का एक सूत्र पिरोता है वंदे मातरम् : महापौर
Prayagraj News - महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर विशेष बैठक में कहा कि यह गीत देश की एकता का मंत्र है। उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना को स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अनुशरण करने का मंत्र है।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् एक गीत तक सीमित नहीं है। वंदे मातरम् देश की एकता को एक सूत्र में पिरोने का मंत्र है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को मिनी सदन में वंदे मातरम् 150वीं जयंती पर आयोजित विशेष बैठक में कही। जीर्णोद्धार के बाद मिनी सदन की पहली बैठक में महापौर ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने सात नवंबर 1875 वंदे मातरम् की रचना की, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्राणतत्व बना और देशवासियों को एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष की शक्ति प्रदान की। वंदे मातरम् पर पार्षदों का विचार सुनने के बाद महापौर ने 1937 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्किंग कमिटी का बैठक में वंदे मातरम् के स्वरूप में काट-छांट की गई।
इससे देश में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हुआ, जिसका प्रभाव राष्ट्रीय एकता पर भी पड़ा। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वंदे मातरम् एक मंत्र है। देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसी मंत्र का अनुशरण किया। प्रयागराज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी इसी मंत्र का जाप करते थे। इसी मंत्र के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इसी मंत्र के साथ देश को हर हिस्से से जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए मानवता का मार्ग अपनाते हुए भारत ने 100 देशों को नि:शुल्क टीका भेजा। देश की 140 करोड़ की आबादी को वंदे मारतम् के मंत्र से एकजुट रखना है। यूनाइटेड से उत्तर प्रदेश बनाए जाने पर भी महापौर ने संक्षिप्त विचार रखा। प्रयागराज के लिए भावी योजनाओं पर महापौर ने कहा कि शिवालय पार्क को सभी ने सराहा। शासन ने शहर में आईटी सिटी बनाने के लिए कहा है। अरैल में साहित्यिक पार्क का निर्माण हो रहा है। नगर निगम अत्याधुनिक अस्पताल बना रहा है। वर्किंग वूमेन के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। इससे पहले सभी ने सदन में वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। पार्षदों ने वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर अपने विचार रखे। इस दौरान नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला, दीपेंद्र यादव, अरविंद राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




