सोने व हीरे के जेवरात के साथ ट्रेन में विदेशी करेंसी चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में गंगा कावेरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़िता सूर्य्या एम ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि नींद के दौरान उसका हरा बैग चोरी हो गया, जिसमें हीरे जड़ी अंगूठी, घड़ी, और अन्य दस्तावेज थे।

सोने व हीरे के जेवरात के साथ ट्रेन में विदेशी करेंसी चोरी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चेन्नई सेंट्रल जा रही ट्रेन संख्या 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का कीमती सामान चोरी हो गया है। पीड़िता सूर्य्या एम ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ वाराणसी से यात्रा कर रही थीं। नींद के दौरान सिर के पास रखा हरे रंग का बैग चोरी हो गया। बैग में हीरा जड़ा सोने की अंगूठी, कीमती घड़ी, 500 मलेशियन रिंगिट, मोबाइल, आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड थे। महिला ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में एक युवक पर्स लेकर भागते हुए नजर आया था लेकिन जब तक सीट से उतरी, वह भाग चुका था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।