धान खरीद के रिकॉर्ड के बाद अब गेहूं में देंगे राहत

Feb 13, 2026 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में इस बार गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और मंडल के चारों जिलों में 250 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। 17 मार्च से खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।

धान खरीद के रिकॉर्ड के बाद अब गेहूं में देंगे राहत

प्रयागराज। धान खरीद में इस बार नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अब गेहूं खरीद से किसानों को राहत दी जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो कि पिछले साल के 2425 रुपये प्रति क्विंटल से 160 रुपये अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार किसान अधिक आएंगे क्योंकि वर्तमान बाजार मूल्य और क्रय केंद्रों का मूल्य बराबर है। इसका किसानों को लाभ होगा। मंडल के चारों जिलों में 250 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धान की खरीद भी 104 फीसदी हुई। पिछले कुछ सालों से गेहूं का समर्थन मूल्य बाजार से कम होने के कारण चार सालों से केंद्रों पर खरीद कम हो रही है।

इस बार बाजार मूल्य बराबर है। ऐसे में खरीद अधिक होने की उम्मीद है। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजू प्रसाद का कहना है कि इस बार गेहूं की पैदावार भी अधिक हुई है। समर्थन मूल्य अधिक होने से किसान प्रोत्साहित होंगे और केंद्रों पर इस बार खरीद होगी। 17 मार्च से खरीद के लिए अब तैयारी पूरी हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।